नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लि. ने बुधवार को अपने वाहनों के दाम मॉडल और संस्करण के आधार पर 12,800 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की। कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है। हुंदै मोटर ने आठ अप्रैल, 2026 को शेयर बाजार को दी सूचना में कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण अगले महीने से अपने सभी वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा, 'मूल्य वृद्धि अधिकतम 12,800 रुपये तक होगी और यह मॉडल और संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।' यह भी पढ़ें- हुंदै वाहनों के दाम 12,800 रुपये तक बढ़ाएगी यह भी पढ़ें- 1 जून से हुंडई की कार खरीदना हो जाएगा महंगा, इस वजह से कीमतें बढ़ाई जाएंगी; इतने हजार का होगा इजाफा यह भी पढ़ें- 31 मई से पहले खरीद लो मारुति बलेनो, जून से Rs.30000 तक हो जाएगी महंगी; देखें ...