हुंदै मोटर सितंबर से वाहनों के दाम बढ़ाएगी
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड लागत संबंधी दबाव को कम करने के लिए सितंबर से अपने वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी की मात्रा मॉडल और संस्करण के हिसाब से अलग-अलग होगी। एचएमआईएल ने कहा कि कच्चे माल और जिंस की बढ़ती लागत, परिचालन खर्च में वृद्धि तथा लगातार बनी हुई भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं समेत कई कारणों से उसके कीमतों में संशोधन करना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा कि वह बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद वहन करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, ताकि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो। यह भी पढ़ें- Hyundai ने दिया बड़ा झटका, महंगी होंगी कंपनी की सारी कारें, सितंबर से बढ़ेंगी कीमतें यह भी पढ़ें- 5 सितंबर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.