नई दिल्ली, जुलाई 3 -- हुंडई मोटर इंडिया जुलाई में अपनी लग्जरी सेडान वरना पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस महीने वरना पर 95,000 रुपए तक का बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये डिस्काउंट वरना के पुराने मॉडल पर मिलेगा। CVT गियरबॉक्स के साथ वरना के प्री-फेसलिफ्ट वैरिएंट पर 95,000 रुपए तक का लाभ मिलता है। इसमें 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर या स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और 3,000 रुपए का सरकारी ऑफर या 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। वहीं, नए मॉडल पर कंपनी 65,000 रुपए तक के फायदे दे रही है। वरना का सीधा मुकाबला मारुति सियाज, वोक्सवैगन वर्टूस जैसे मॉडल से होता है। चलिए वरना पर मिलने वाले डिस्काउंट को डिटेल से जानते हैं। यह भी पढ़ें- हुंडई की इस SUV को खरीदने जा रहे, तो डीलर से इतना डिस्क...