हजारीबाग, जून 24 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। रिपब्लिक हुंडई, हजारीबाग में 24 जून से 8 जुलाई तक हुंडई स्मार्ट कार केयर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दौरान ग्राहकों की गाड़ियों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। साथ ही विभिन्न स्पेयर पार्ट्स एवं लेबर चार्ज पर आकर्षक छूट भी प्रदान की जाएगी। हुंडई मोटर इंडिया के एरिया मैनेजर कृष्णांग्शु गुहा एवं सर्विस हेड राजीव रंजन ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट तथा पिक-अप एवं ड्रॉप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर एरिया मैनेजर कृष्णांग्शु गुहा, सर्विस हेड राजीव रंजन, सचिन, आकांक्षा, नूतन, अब्दुल, रूना, हरबेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्राहक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जेपी हुंडई में स्मार्ट केयर क्लिनिक कैंप आठ तक यह भी पढ़ें- पंचायतों में...