नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- हुंडई भारतीय मार्केट में अपनी नई एसयूवी बेयॉन (Hyundai Bayon) को उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में इसके कई टेस्ट मॉडल्स को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके बाद से ही कार लवर्स के बीच इसे लेकर काफी उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अक्टूबर, 2026 में बेयॉन को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से ठीक पहले हुंडई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ नए टीजर वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो में कार के स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और स्टाइलिश टेल लैंप्स की पहली झलक देखने को मिली है। आइए जानते हैं नए टीजर के बारे में विस्तार से।मिलेगा स्पोर्टी अलॉय व्हील टीजर वीडियो में सबसे पहला ध्यान हुंडई बेयॉन के बिल्कुल अनोखे अलॉय व्हील डिजाइन पर जाता है। कंपनी ने इसमें बेहद ही शार्प ज्योमेट्...