नई दिल्ली, मई 1 -- हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने FY2027 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है। कंपनी ने अप्रैल में अपनी अब तक की सबसे बड़ी घरेलू बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2026 में 51,902 यूनिट बेचीं, जो अप्रैल 2025 में बेची गई 44,374 यूनिट की तुलना में 16.96% की साल-दर-साल (YoY) बढ़ोतरी दिखाती है। एक्सपोर्ट के साथ कंपनी की कुल बिक्री 65,610 यूनिट रही, जो पिछले साल इसी महीने में 60,774 यूनिट की तुलना में 7.96% ज्यादा है। हुंडई का अप्रैल सेल्स मुख्य रूप से शानदार घरेलू मांग के कारण रही। हालांकि, उसका एक्सपोर्ट घटकर 13,708 यूनिट रह गया, जो अप्रैल 2025 में 16,400 यूनिट की तुलना में 16.41% कम है। महीने-दर-महीने (MoM) आधार पर घरेलू बिक्री में मार्च 2026 में बेची गई 55,064 यूनिट की तुलना में 5.74% की मामूली गिरावट देखी गई। हालांकि, सा...