नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- हुंडई ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ग्रैंड i10 निओस (Grand i10 NIOS) का नया वाइब एडिशन (Vibe Edition) लॉन्च किया है। यह स्पोर्ट्ज (Sportz) ट्रिम पर बेस्ड है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपए है। ग्रैंड i10 निओस अब एस्टा MT और एस्टा AMT वैरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.51 लाख रुपए से शुरू होती हैं। ग्रैंड i10 निोस वाइब एडिशन स्पोर्ट्ज और स्पोर्ट्ज (O) वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 15-इंच के एलॉय व्हील ब्लैक फिनिश के साथ मिलते हैं। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप भी मिलते हैं। हुंडई ग्रैंड i10 निओस की कीमतों की बात करें तो Asta MT की एक्स-शोरूम कीमत 7,50,700 रुपए और Asta AMT की एक्स-शोरूम कीमत 8,02,600 रुपए है। वहीं, वाइब एडिशन की कीमतों की बात करें तो Sportz MT की एक्स-शोरूम कीमत 7,09,400 रुपए, Sportz AMT ...