नई दिल्ली, मार्च 16 -- भारत की सबसे पसंदीदा मिड-साइज SUV में से एक रही रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) कल भारतीय मार्केट में अपनी जोरदार वापसी करने जा रही है। एक लंबे इंतजार के बाद आ रही यह नई डस्टर सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा जैसे दिग्गजों से मुकाबला करेगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। ग्राहक 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। कल इसकी कीमतों का खुलासा भी हो जाएगा। आइए जानते हैं अपकमिंग एसयूवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- टाटा के इन 8 मॉडलों पर आया Rs.85000 तक का डिस्काउंट, मौका 31 मार्च तक वैलिडकुछ ऐसी होगी डिजाइन डिजाइन के मामले में नई डस्टर पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और मॉडर्न नजर आती है। इसमें ग्लोबल थर्ड-जेनरेशन मॉडल की झलक तो है ही, साथ ही भारतीय ग...