नई दिल्ली, जुलाई 2 -- हुंडई मोटर इंडिया को भारतीय बाजार में पिछले कुछ महीने से सेल्स में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, ईवी सेगमेंट में कंपनी काफी नीचे पहुंच चुकी है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा और MG मोटर्स जैसी कंपनियों के बाद अब हुंडई मारुति सुजुकी और विनाफास्ट जैसी कंपनियों से भी काफी पीछे छूट चुकी है। ऐसे में अब हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) ओनरशिप मॉडल का ऐलान किया है, जिससे इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए हो गई है। सब्सक्रिप्शन मॉडल चुनने वाले ग्राहक 3.9 रुपए प्रति किलोमीटर से शुरू होने वाला बैटरी चार्ज देंगे। हुंडई इस कदम के साथ MG, मारुति सुज़ुकी, किआ और टोयोटा जैसी कंपनियों की उस लिस्ट में शामिल हो गई है, जो EV खरीदने की शुरुआती लागत को कम करने के लिए बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान देती है...