नई दिल्ली, मार्च 9 -- हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की टेंशन बढ़ने वाली है। JSW मोटर्स भारत में Jaecoo J5-बेस्ट SUV को लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि वह चेरी के Jetour T2 पर बेस्ट एक plug-in हाइब्रिड एसयूवी और iCar V23 इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की बात करें, तो इसके कैमोफ्लाज्ड प्रोटोटाइप को पुणे की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जेएसडब्लू की यह एसयूवी जल्द लॉन्च हो सकती है।6 एयरबैग और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर से लैस जैको J5 को पहली बार 2025 में पेश किया गया था। अभी यह चीन और इंडोनेशिया में सेल हो रही है। मार्केट के अनुसार, यह पेट्रोल, हाइब्रिड या पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इंजन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। भारत में देखा गया टेस्ट व...