नई दिल्ली, जून 22 -- हुंडई भारत का दूसरा सबसे बड़ा कार मैन्युफैक्चरर है, लेकिन बीते कुछ समय से कंपनी की सेल बहुत खास नहीं रही। इस साल की शुरुआत में हुंडई ने ऐलान किया था कि वह इंडियन मार्केट में फिर से अपनी पोजिशन को हासिल करने के लिए नई स्ट्रैटिजी पर काम कर रहा है। इसी प्लान के तहत कंपनी आने वाले सालों में अपनी कई नई SUVs को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ऐसे में अगर आप भी हुंडई के फैन हैं और नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। फिलहाल आइए जानते हैं हुंडई की कुछ अपकमिंग एसयूवी के बारे में।Next-Generation Hyundai Creta नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा का अभी भारत में रोड टेस्ट चल रहा है। यह K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस एसयूवी का एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन पूरी तरह से नया होगा। यह हुंडई के उन शुरुआती मॉडल्स में से...