नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई के लिए सितंबर, 2026 का महीना शानदार साबित हुआ है। कंपनी ने भारत और विदेशी बाजारों को मिलाकर कुल 77,916 गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की है। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 10.8 पर्सेंट ज्यादा है। साथ ही कंपनी ने महज कुछ महीने पहले बने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। फेस्टिवल सीजन की शुरुआत में मिली इस जबरदस्त कामयाबी से हुंडई का हौसला काफी बुलंद है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में भी गाड़ियों की डिमांड ऐसे ही बनी रहेगी। आइए जानते हैं हुंडई की इस बिक्री के बारे में विस्तार से।घरेलू मार्केट में क्रेटा और वेन्यू का जलवा अगर सिर्फ भारतीय मार्केट की बात करें तो हुंडई की बिक्री 10.9 पर्सेंट बढ़कर 57,166 यूनिट्स पर पहुंच गई। कंपनी की कुल बिक्री में लगभग 73 पर्से...