नई दिल्ली, फरवरी 12 -- हुंडई की जनवरी सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 17,921 यूनिट बिकीं। कंपनी SUV सेगमेंट में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। क्रेटा के साथ वेन्यू और एक्सटर की डिमांड काफी हाई है। हालांकि, उसके पोर्टफोलियो में एक कार ऐसी भी है जिसकी डिमांड सबसे कम है। हम बात कर रहे हैं कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल आयोनिक 5 की। जनवरी में इसकी सिर्फ 2 यूनिट बिकीं। जबकि एक साल पहले जनवरी 2025 में इसकी 16 यूनिट बिकी थीं। आयोनिक कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 46.30 लाख से 46.30 लाख रुपए तक हैं। हुंडई आयोनिक 5 की पिछले 6 महीने की सेल्स की बात करें तो अगस्त 2025 में इसकी 14 यूनिट बिकी थीं। सितंबर 2025 में इसकी 6 यूनिट बिकी थीं। अक्टूबर 2025 ...