धनबाद, सितम्बर 17 -- धनबाद। जाति जनगणना में ओबीसी के कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को मोरहाबादी की बापू वाटिका से लोक भवन तक पैदल मार्च निकाला। मार्च में धनबाद से जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष आसिफ राजा के नेतृत्व में कांग्रेसजन रांची पहुंचे। मौके पर जलेश्वर महतो, मदन महतो, शमशेर आलम, राशिद राजा अंसारी, मनोज यादव, रवींद्र वर्मा, जहीर अंसारी, इरफान खान चौधरी, राजू नोनिया, रमेश राय, गणपत महतो, अनवर आलम, अरविंद सैनी, सरफुद्दीन अंसारी ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कालम की मांग यह भी पढ़ें- ओबीसी जनगणना को लेकर राजभवन का घेराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...