गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हीरो होंडा चौक रोड पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण की अड़चन दूर हो गई है। बीकानेर मिष्ठान भंडार को तोड़ा जा रहा है। अगले दो से तीन दिन के अंदर यह मिष्टान भंडार हट जाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उमंग भारद्वाज चौक, बसई चौक से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर-101 तक मेट्रो मार्ग का निर्माण होना है। हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक के बीच में मेट्रो के निर्माण में बीकानेर मिष्ठान भंडार आ रहा था। एनएचएआई और बीकानेर मिष्ठान भंडार के बीच में जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद पिछले तीन साल से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय ने एनएचएआई के पक्ष में पिछले महीने फैसला सुनाया था। इसके बाद बीकान...