नई दिल्ली, मार्च 25 -- दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने IPL 2026 सीजन से पहले विडा VX2 प्लस के नाइट एडिशन (Knight Edition) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ऑफिशियल पार्टनर होने के नाते यह स्पेशल एडिशन मॉडल टीम की विरासत और जबरदस्त फैन फॉलोइंग को डेडिकेटड है। हीरो ने अब इसका पहला टीजर भी जारी किया है, जिसमें इस KKR से इंस्पायर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक दिखाई गई है। इस वर्जन का ओवरऑल डिजाइन स्टैंडर्ड विडा VX2 प्लस जैसा ही है, लेकिन इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें नए डेकल्स और खास ग्राफिक्स दिए गए हैं। स्टैंडर्ड VX2 Plus की एक्स-शोरूम कीमत 94,800 रुपए है। लिमिटेड एडिशन होने के कारण, इस वर्जन की कीमत थोड़ी ज्यादा होने की संभावना है। टीजर की खास बा...