नई दिल्ली, मई 27 -- हीरो मोटोकॉर्प ने मार्केट में Super Splendor XTEC 2.0 को लॉन्च किया है। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 86,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है। मोटरसाइकिल का अपडेटेड वर्जन कंपनी की उस स्ट्रैटिजी का हिस्सा है, जिसके तहत लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ प्रोडक्ट लाइनअप को अपडेट किया जा रहा है। आइए डीटेल में जानते हैं इस स्प्लेंडर XTEC 2.0 में कंपनी क्या कुछ खास ऑफर कर रही है।72 kmpl का शानदार माइलेज मोटरसाइकिल में 124.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो 7500 RPM पर 10 हॉर्सपावर और 6000 RPM पर 10.6 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन और आइडल स्टॉप-स्टार्ट मैकेनिज्म के कॉम्बिनेशन से यह 72 kmpl तक का माइलेज देती है। इस मोटरसाइकिल के पावरट्रेन में इंटीग्रेट...