हरिद्वार, अगस्त 27 -- हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल स्थित हीरो मोटोकॉर्प में लंबित मांगों और श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच द्विपक्षीय वार्ता नहीं होने से श्रमिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को हीरो मोटोकॉर्प कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता कराने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि 30 अगस्त तक वार्ता शुरू नहीं हुई तो 31 अगस्त से श्रमिक काली पट्टी बांधकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण विरोध शुरू करेंगे। यूनियन अध्यक्ष सुमित सिंघल ने कहा कि करीब तीन वर्षों से मांगपत्र और श्रमिकों की विभिन्न समस्याएं लंबित हैं। इन मुद्दों को लेकर यूनियन लगातार प्रबंधन से वार्ता का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से वार्ता नहीं की जा रही है। उन्होंने ...