नई दिल्ली, जुलाई 16 -- CM Vijay Thalapathy over reels: फिल्मी पर्दे से निकलकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर बैठे सी. जोसेफ विजय लगातार ऐक्शन में हैं। तमाम फैसलों के साथ थलपति ने स्कूलों और कॉलेजों में तेजी के साथ बढ़ रहे रील और शॉर्ट्स कल्चर को लेकर चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने शिक्षण संस्थानों में नियमों को सख्त करने और सोशल मीडिया के चलन को कम करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि वह ध्यान रखें कि किसी संस्थान में ऐसी गतिविधियां न हों। मुख्यमंत्री विजय की तरफ से यह आदेश ऐसे समय में आया है, जब विपक्षी पार्टियां लगातार उनके ऊपर फिल्मी हीरों होने का तंज कसती नजर आती हैं। हाल ही में विजय की पार्टी तमिलझा वेत्री कड़गम (TVK) के कुछ कार्यकर्ता भी एक स्कूल में घुसकर रील बनाते हुए नजर आए थे। इस बात पर भाजपा...