नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- ऑन-डिमांड सुविधा मंच स्विगी और टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में डिलीवरी पार्टनर्स को किफायती मोबिलिटी और सुरक्षित राइडिंग की सुविधा देने के लिए स्ट्रैटजी पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस पार्टनरिशप के तहत स्विगी फूड मार्केटप्लेस और इंस्टामार्ट के डिलीवरी पार्टनर्स को हीरो मोटोकॉर्प के पूरे मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो पर विशेष कीमत का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें 90% तक लोन-टू-वैल्यू (LTV) और कॉम्पटैटिव इंटरेस्ट रेट के साथ कस्टमाइज्ड फाइनेंसिंग ऑप्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल की शुरुआत गुरुग्राम स्थित हीरो मोटोकॉर्प ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में स्विगी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए रोड सेफ्टी ट्रेनिंग सेशन के आयोजन के साथ हुई। प्रशिक्षण के दौरान डिलीवरी पार्टनर्स को फुल-फेस हेलमेट, मेडिकल किट, प्रमाणपत्र औ...