गिरडीह, मई 4 -- हीरोडीह थाना क्षेत्र में थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुए लूट और फायरिंग कांड का अब तक उद्भेदन नहीं होने से जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जमुआ विधायक मंजू देवी ने हीरोडीह थाना प्रभारी से फोन पर बात कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि पिछले माह कोदम्बरी के एक स्वर्ण व्यवसायी रात में अपनी दुकान बंद कर लालसनडीह स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमखोखरो के बीच रास्ते में घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रोककर फायरिंग की और लाखों रुपए के गहने लूट लिए। बताया जाता है कि उक्त व्यवसायी के साथ इस प्रकार की घटना पूर्व में भी दो बार हो चुकी है। इसके अलावा देवरी उप प्रमुख वीणा कुमारी के घर में भी डकैती कर आभूषणों की चोरी की गई थी...