गिरडीह, मार्च 30 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमण्डल के हीरोडीह थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई सनसनीखेज ज्वेलरी लूटकांड के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित ज्वेलर्स संचालक पुनीत सोनार बासमनडीह निवासी ने हीरोडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने बेटे प्रकाश सोनार के साथ कोदम्बरी स्थित वन्दना ज्वेलर्स दुकान बंद कर करीब 12-13 लाख रुपये मूल्य के जेवर और 17 हजार रुपये नगद लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नावाआहार स्थित आनंद पब्लिक स्कूल के सुनसान रास्ते के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने दो मोटरसाइकिल से आकर स्कूटी में टक्कर मार दी। गिरते ही चारों ...