कोडरमा, मार्च 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड के असनाबाद स्थित मस्जिद-ए-हीरा जामा में पवित्र रमज़ान के मुकद्दस महीने में तरावीह की नमाज मुकम्मल कर ली गई। इस अवसर पर मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों की मौजूदगी रही। पूरे रमज़ान माह में कुरआन शरीफ की तिलावत के साथ इबादत का सिलसिला जारी रहा और नमाजियों ने पूरी अकीदत के साथ तरावीह की नमाज अदा की। तरावीह की नमाज मुफ्ती सरफराज मजाहिरी और हाफिज सरफराज साहब की इमामत में मुकम्मल करवाई गई। तरावीह के मुकम्मल होने के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।इस मौके पर मुफ्ती सरफराज मजाहिरी ने अपने संबोधन में कहा कि रमज़ान का महीना इंसान को सब्र, परहेजगारी और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि कुरआन शरीफ अल्लाह की सबसे बड़ी नेमत है और तरावीह के जरिए पूरे महीने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.