गंगापार, अगस्त 30 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में शुक्रवार देर रात आदिवासी युवक 40 वर्षीय हीरालाल पुत्र कल्लू निवासी चकराजी गढ़वा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई फूलचंद्र उर्फ चन्नेलाल की तहरीर पर मुन्नीलाल पुत्र गंगा, पप्पू पुत्र मुन्नीलाल, मनोज पुत्र मुन्नीलाल, रेखा पुत्री मुन्नीलाल निवासी गढ़वा थाना शंकरगढ़ तथा मूरचान पुत्र अज्ञात निवासी बगदादी थाना मानिकपुर को नामजद किया गया है। घटना की सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेजा गया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान शंकरगढ व बारा पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक यादव के निर्देश पर नामजद आरोपियों...