कन्नौज, अगस्त 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर गुरुवार को प्रथम वर्ष के एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल अमरजीत सिंह मलिक वीएसएम के नेतृत्व में हीरालाल कॉलेज के लिए 45 तथा जेडी जनता इंटर कॉलेज के लिए 26 कैडेट्स का चयन किया गया। प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्र ने बताया कि एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर संदीप कुमार माधव के नेतृत्व में हीरालाल कॉलेज के कक्षा 11 के 147 छात्र-छात्राओं तथा लेफ्टिनेंट राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में जेडी जनता इंटर कॉलेज के 90 छात्र-छात्राओं ने उमस भरी गर्मी में भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रिवाइज : एनसीसी में नामांकन के लिए 70 छात्र-छात्राओं ने दी चयन परीक्षा प्रपत्र...