हीरापुर में पेट्रोल पंप मालिक व भूली में जौहरी से चेन झपटी
धनबाद, जून 1 -- शहर में एक बार फिर चेन झपटनेवाला गिरोह सक्रिय हो गया। दो दिन पहले सरायढेला थाना क्षेत्र की न्यू सीएमपीएफ कॉलोनी में दो महिलाओं की चेन झपटने के बाद गिरोह ने रविवार को हीरापुर और भूली बुधनी हटिया में दो पुरुषों के गले से सोने की चेन झपट ली। बिहारी लाल चौधरी की कपड़ा दुकान के बगल में पेट्रोल पंप चलाने वाले गोपाल साव और भूली सी ब्लॉक में गायत्री ज्वेलर्स के मालिक अरुण कुमार सोनी के गले से चेन झपट कर उचक्के फरार हो गए। घटना के संबंध में दोनों भुक्तभोगियों में थानों में शिकायत की है। गोपाल साव ने घटना की शिकायत धनबाद थाने में की। उन्होंने बताया कि वह दोपहर करीब पौने 12 बजे अपने घर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के ठीक सामने ही एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों बाइक सवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.