धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद। हीरापुर स्थित तेलीपाड़ा के सिमलडीह में झारखंड आंदोलनकारी नेता अजीत महतो के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके पांचवीं पुण्यतिथि पर झारखंड आंदोलनकारी नेता जगत महतो ने चित्र पर माला पहनाया। अजीत महतो के सामाजिक कार्यों का चर्चा की। बताया कि उन्होंने झारखंड आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुण्यतिथि समारोह में बोसनाथ महतो, बाबूजन हांसदा , मोती मांझी, शिबू सरकार, दानू मित्रा, किशोर प्रधान, संतोष साहू, बीरबल दे, कृष्णा चार्य, जितेंद्र महतो, आयुषि, आकृति, अर्जित, श्वेता आदि उपस्थित थे। डॉ पारोमिता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...