संभल, फरवरी 25 -- गांव हीरापुर ईटाऊआ में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख आशीष कुमार उर्फ हनी यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्लॉक प्रमुख हनी यादव ने कहा कि जहां भागवत कथा का आयोजन होता है, वहां स्वयं भगवान का वास होता है। उन्होंने कहा कि भगवान हरि का नाम जपने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन कुछ समय भगवान के स्मरण के लिए अवश्य निकालें, क्योंकि ईश्वर का ध्यान करने मात्र से ही मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख का फूलमालाओं से भव्य स्वागत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.