हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हीरानगर में सोमवार को एक मोड़ के पास स्कॉर्पियो और कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सामने बिजली के पोल से टकराकर रुकी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे बुजुर्ग को हल्की चोट आई।जानकारी के मुताबिक पर्वतीय उत्थान मंच की आंतरिक सड़क से आ रही एक कार सोमवार को सामने से गुजर रहे स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार सीधा आगे जाकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए और उसका अगला हिस्सा टूटकर सड़क पर बिखर गया। स्कॉर्पियो को भी आंशिक नुकसान हुआ है। स्थानीय अमित कुमार ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक खुद बुजुर्ग को अस्पताल लेकर गए। घायल बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई जा रही है। चौकी प्रभारी हीरानगर कृपाल सिंह ने बता...