हीमोफीलिया के 250 मरीजों का हो रहा उपचार
प्रयागराज, अप्रैल 17 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को जांच के साथ प्रथम देखभाल थीम पर विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र शुक्ल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर में 250 मरीजों के जीवन आशा की नई उम्मीद जगा रहा है। जरूरत के अनुसार मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इससे न केवल रक्तस्राव की घटनाओं में कमी आई है, बल्कि जोड़ों के नुकसान और अन्य जटिलताओं से बचाव हो रहा है। इससे कई मरीज सामान्य जीवन जीने जी रहे हैं। यह केंद्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से संचालित हो रहा है। सोसायटी से जुड़े विवेक, एन. मोहित, नीरज लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- विश्व हीमोफीलिया दिवस पर किया जागरूक, दी गई जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.