बिजनौर, अप्रैल 12 -- धामपुर। बीएस क्रिकेट क्लब की ओर से सिंदर पाल जुनेजा टूर्नामेंट में शनिवार को डीपीएल में पहली बार पांच मैचों का आयोजन हुआ। पहला मैच हीमपुर दीपा व ग्राम अमखेड़ा के बीच हुआ। इसमें हीमपुर दीपा ने अमखेड़ा को 132 रन का लक्ष्य दिया। अमखेड़ा की टीम 66 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मैच इस्माइल क्लब और बनी गणेश के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बनी गणेश की टीम ने 112 रन बनाए। वहीं, स्माइल क्लब 95 रन पर ही सिमट गई। तीसरा मैच दिल्ली पैंथर क्लब व मुरादाबाद क्लब में हुआ जिसमें दिल्ली पैंथर क्लब मात्र 68 रन ही बना पाई। जवाब में मुरादाबाद क्लब ने मैच जीत लिया। चौथा मैच कोतवाली धामपुर व ग्राम हबीबवाला के बीच हुआ। कोतवाली धामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 58 रन ही बनाए। छोटे से लक्ष्य को ग्राम हबीबवाला ने आसानी से पार कर लिया।...