बिजनौर, मई 28 -- बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा के प्रभारी निरीक्षक जय भगवान को हत्या से संबंधित मुकदमे की विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक झा ने विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार हत्या के एक मामले की विवेचना के दौरान एक अभियुक्त के विरुद्ध लगाई गई धाराए घटाने का मामला सामने आया। इसे कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता मानते हुए कार्रवाई की गई।एसपी ने मामले की जांच एएसपी देहात को सौंपी है। साथ ही एसपी अभिषेक झा ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसा कोई भी कार्य न करें जो विधि के प्रतिकूल हो। यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा नियमों के विपरीत कार्य किया जाता है तो उसके विरु...