कुशीनगर, अप्रैल 21 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। अप्रैल महीने के दूसरे पखवारे में गर्मी बढ़ने लगी है। गर्म हवा के थपेड़ों ने राह चलना अब मुश्किल कर दिया है। इससे उत्पन्न होने वाले हीट वेब व हीट स्ट्रोक के खतरे से बचाव के लिए एहतियात शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज में आठ बेड का एक वार्ड तैयार कराने का प्राचार्य ने निर्देश दिया है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से बचाव के दृष्टिगत एडवाइजरी जारी कर दी गई है।गर्मी अब दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पूर्व के वर्षों में जनपद के अंदर कई लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ चुके हैं। यह भी पढ़ें- जिले में इस सप्ताह सताएगी गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार लिहाजा, एहतियातन इससे बचाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष गुप्ता ने सीएमएस को फौरी तौर पर यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.