मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मॉडल अस्पताल में गुरुवार को हीट स्ट्रोक का मरीज आईसीयू में भर्ती किया गया। मरीज पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह ट्रेन से आ रहा था। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर वह गिर गया, इसके बाद किसी अन्य लोगों ने उसे सदर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इमरजेंसी के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है। मॉडल अस्पताल में हीट स्ट्रोक का पहला मरीज भर्ती कराया गया है। मरीज की लगातार निगरानी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...