हरिद्वार, मई 20 -- धर्मनगरी हरिद्वार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन में हीट वेव की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे है। पिछले एक सप्ताह से हवा में असामान्य गर्मी दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था, यानी एक दिन में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तेज धूप और लू के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग छाते, सूती कपड़े और चेहरे को ढककर निकल रहे हैं। वहीं कूलर और पंखे भी अब राहत देने के बजाय गर्म हवा देने लगे हैं। गर्मी का असर स्वास्थ्य पर ...