हीट वेव से राहत के लिए जीपीओ के पास कूलिंग पॉइंट शुरू
लखनऊ, जून 1 -- भीषण गर्मी और हीट वेव से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने शहर में एक और कूलिंग पॉइंट स्थापित किया है। सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने विधानसभा के समीप जीपीओ के पास बनाए गए कूलिंग पॉइंट का उद्घाटन किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने बताया कि नगर निगम पहले ही पॉलीटेक्निक चौराहा, कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट, 1090 चौराहा और लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय समेत कई स्थानों पर कूलिंग पॉइंट शुरू कर चुका है। इसके अलावा पत्रकारपुरम चौराहा, जीएसटी भवन और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी ऐसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कूलिंग पॉइंट की दीवारों और छत का निर्माण मिट्टी और जूट जैसी पर्यावरण अनुकूल सामग्री से किया गया है। इससे अंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.