बागपत, मई 21 -- बागपत। भीषण गर्मी के चलते जिलेभर के बाजारों की रौनक गायब हो गई है। पिछले चार दिनों से तो बाजारों में सन्नाटे की स्थिति है। देर शाम तक चलने वाले लू के थपेड़ों ने कुछ दुकानदारों को बोहनी से भी वंचित कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि अब तो केवल सुबह और शाम को ही दुकानदारी हो रही है। आसमान से बरस रही आग ने हर किसी को प्रभावित कर रखा है। आलम यह है कि दुकानदारों के यहां देर शाम को ही कारोबार की शरुआत हो रही है। जब तक ग्राहकों की आमद सामान्य होती है, दुकान बढ़ाने का समय होने लगता। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में थानाभवन के बाजारों में पसरा सन्नाटा असर रिटेल व थोक व्यापार पर भी पड़ रहा है। सहालग के लिए अतिरिक्त बिक्री की राह देख रहे शौकत बाजार, सराफा बाजार, बड़ौत के भगवान महावीर मार्ग, कोताना रोड, मुख्य बाजार आदि क्षेत्र के दुकानदारों को ...