श्रावस्ती, मई 22 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी व अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसायटी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर रेडक्रास टीम जिले में हीटवेव से बचाव के उपाय बता रही है। इसी क्रम में सुरक्षा किट का वितरण किया जा रहा है। रेडक्रास की ओर से गुरुवार से निःशुल्क प्याऊ चालू किया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार को रेडक्रास उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एसीएमओ डा केके वर्मा व सचिव अरुण कुमार मिश्र ने विभिन्न प्रतिष्ठानों, चौराहों, न्यायालय आदि की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को हीटवेव से बचाने के लिए ओआरएस के पैकेट व प्राथमिक चिकित्सा योग्य निशुल्क दवा वितरित किया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए शरीर में इलेक्ट्रो लाइट्स का बैलेंस होना बहुत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- हीट वेव से बच...