श्रावस्ती, अप्रैल 29 -- श्रावस्ती,संवाददाता। नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में की गई। जिसमें डीएम ने भीषण गर्मी के हीट वेव से बचाने के लिए सभी प्रकार की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने का निर्देश दिया। बैठक में दोनों नगर निकायों नगर पालिका परिषद भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना में कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद भिनगा, नगर पंचायत इकौना में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से कराए जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों में आवासित नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक दशा में मुहैया करायी जाएं। इसके साथ ही दोनों नगर निकायों में हीट वेव से बचाव के लिए पर्याप्त उपाय करें। इसके लिए नगर में लगे वाटर कूलर प्रत्येक दशा में शत...