कटिहार, मार्च 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भीषण गर्मी और संभावित हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही कमर कस ली है। अप्रैल से शुरू होने वाली तपिश को देखते हुए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए व्यापक एक्शन प्लान लागू किया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों के संचालन समय से लेकर सार्वजनिक परिवहन, मजदूरों के कामकाज और पशु-पक्षियों तक के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले में स्कूल 11:30 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे। जरूरत पड़ने पर स्कूलों को सुबह की पाली में चलाया जाएगा या फिर गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित की जा सकती हैं। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल और ओआरएस की अनिवार्य व्यवस्था हो, ताकि बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.