संतकबीरनगर, अप्रैल 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीटवेव से निपटने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में वार रूम तैयार कर दिया गया है। इसके लिए जिला से लेकर गांव स्तर तक के अस्पताल को एलर्ट कर दिया गया है। अस्पतालों में वार्ड का आरक्षित किया गया है। जिला अस्पताल में दस बेड के एक वार्ड को हीटवेव वाले मरीजों के लिए बनाया गया है, मरीज के अस्पताल में पहुंचते ही वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया जाएगा। ताकि हीट वेव वाले मरीजों को त्वरित आराम मिले।अप्रैल के महीने में ही हीट वेव ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिन में दस बजते ही सड़कें सूनी पड़ जा रही हैं। यह भी पढ़ें- मलेरिया से बचाव को दिए गए स्कूली बच्चों टिप्स समूचा शरीर झुलस जा रहा है। गर्मी की वजह से लोगों के शरीर से पानी बाहर निकल जाता और व्यक्ति डिहाईड्रेशन के चपेट में आ जाता है। वि...