औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में बढ़ती गर्मी और संभावित आपदाओं को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में हीट वेव, सूखा और संभावित बाढ़ से निपटने की रणनीति पर मंथन हुआ। बैठक में साफ संकेत दिए गए कि इस बार लू से बचाव के लिए सिर्फ कागजी तैयारियां नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर असर दिखना चाहिए। इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में प्रचार सामग्री पहुंचाकर लोगों को हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। ग्राम प्रधानों के माध्यम से इन सामग्रियों को सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सावधानियां समझ सकें। यह भी पढ़ें- अग्निकांड से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित उपचार सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.