कानपुर, मई 17 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हीट वेव धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रही है। रविवार को आसमान से आग बरसी। तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 24 मई तक हीट वेव जारी रहेगी। 19 से 21 मई तक कानपुर समेत प्रदेश के कई दक्षिण जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में राजस्थान से शुष्क हवाएं लगातार आ रही हैं। बंगाल की खाड़ी के कारण नमी भी लगातार पहुंच रही है। इस कारण तापमान अधिक होने के बाद भी अधिकतम और न्यूनतम नमी का प्रतिशत कम नहीं हो रहा है। इससे कम तापमान में उमस जैसी स्थितियां पैदा हो जाती हैं जो हीट इंडेक्स को बढ़ाने लगती हैं। इससे गर्मी का अहसास बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में फिर हीट वेव, 18-19 मई को ऑरेंज अलर्ट; जानें कब आएगा मानसूनतापमान में वृद्धि रविवार को अधिक...