लातेहार, मई 7 -- लातेहार ,संवाददाता। हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बढ़ती गर्मी और संभावित लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत इलाज मिल सके।

आवश्यक दवाइयों और सेवाओं की व्यवस्था डीसी ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस, जरूरी दवाइयां, आईवी फ्लूड्स और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों और एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट रखा गया है। हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं तथा जरूरत पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सुविधा...