लखीसराय, अप्रैल 7 -- चानन। निज संवाददाता अप्रैल महीने की षुरूआती दौरा में पारा 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच पहंुचने और हीट वेव की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अर्लट मोड में आ गया है। इस संबंध में जिला मुख्यालय से जारी निर्देष के बाद चानन सी.एच.सी में 10 बेड का लू वार्ड स्थापित किया गया है। अस्पताल प्रबंधक द्वारा इसकी तैयारी युद्व स्तर पर सुनिष्चित किया गया है। लू वार्ड में आॅक्सीजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। हालांकि फिलहाल लू के कोई गंभीर मामले सामने नहीं आए है, लेकिन विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। यदि दस बेड से अधिक की आवष्यकता होती है, तो अस्पताल इस पर भी तैयार है। हीट वेेव को लेकर जिलाधिकारी मिथिलेष मिश्र द्वारा भी पहले ही निर्देष जारी किया गया है।गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतें:स्वास्...