मऊ, अप्रैल 4 -- मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि जनपद के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, ऐसी स्थिति में हीट वेव की सम्भावना बनी रहती है। जिला आपादा प्रबंधन प्राधिकरण, मऊ हीट बेव से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। खासकर दोपहर के समय 12 बजे से तीन बजे तक लोगों को घरों में रहने की अपील किया है। बताया कि गर्मी के दिनों में तेज धूप और लू से लोग परेशान रहते हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव मानव शरीर पर भी पड़ता जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है। गर्म हवाओं व लू के प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए उपायों को अपनाना बेहत जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...