लातेहार, अप्रैल 20 -- लातेहार,प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर जारी सरकारी निर्देशों का पालन लातेहार सदर अस्पताल में प्रभावी रूप से होता नहीं दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन अब तक नहीं किया गया है, जिससे मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि सदर अस्पताल सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों ने गर्मी से संबंधित समस्याओं को उजागर किया है। जनरल वार्ड में भर्ती नाजिया प्रवीण और साबिता देवी ने बताया कि केवल पंखे चल रहे हैं, जबकि एसी बंद पड़े हैं। यह भी पढ़ें- हीटवेव से बचाव : सदर अस्पताल में स्पेशल 6 बेड का एसी वार्ड तैयार पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड...