चम्पावत, मई 2 -- योगेश, चम्पावत। हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। लू से निपटने के लिए डीएम मनीष कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। चम्पावत कलक्ट्रेट में शनिवार को हीट वेव से निपटने को लेकर बैठक में चर्चा की गई। डीएम ने राजस्व, शहरी विकास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और वन विभाग आदि को अलर्ट मोड पर रहने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य जोखिम से निपटने के लिए समंवित कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति, हैंडपंप की मरम्मत, अस्पताल में पर्याप्त दवाईयों का भंडारण और क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। विद्यालय समय में आवश्यकतानुसार संशोधन करने को कहा। उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। लोगों की सुविधा के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्र...