रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीट वेव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने 22 अप्रैल से आगामी एक सप्ताह तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, प्री-नर्सरी कक्षाओं और सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के समय में परिवर्तन के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्री-नर्सरी कक्षाएं और कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालय अब सुबह 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 21 अप्रैल को जारी मौसम पूर्वानुमान में मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी के चलते इस जिले में कक्षा 9 से 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.