महोबा, मई 28 -- महोबा, संवाददाता। गर्म हवाओं से लोग झुलस रहे है। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। लोग गर्मी से निजात के तरह-तरह के जतन कर रहे है। गर्मी से सिर दर्द, माइग्रेन और डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हीट वेव की चपेट में आकर लोग अस्पताल में बीमार होकर भर्ती हो रहे है। इन दिनों नौतपा चल रहे है। गर्मी से लोग बेहाल हो रहे है। गुरुवार को सुबह से ही गर्म हवाओं के चलने का सिलसिला शुरु हो गया। दोपहर में पारा 45 डिग्री तक दर्ज किया गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। अवकाश होने के कारण लोग घरों में रहे। बाजार में भी दिन में सन्नाटा दिख रहा है। गर्मी का असर व्यापार पर दिखने लगा है। दिन में व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते रहते है। सुबह शाम ही बाजार में लोग दिखते है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है。 यह भी...